विश्वकर्मा जयंती एवं मानस महोत्सव में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव

भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों से लें कर्मठता और सृजन की प्रेरणा, मेहनत एवं हुनर से समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : किरण रविन्द्र वैष्णव
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आंको में भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव एवं दो दिवसीय रामचरित मानस महोत्सव का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव सभापति श्रीमती बिरम मंडावी एवं जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती पल्लवी स्वामी नायडू , श्री धन्नालाला यादव, श्री सुभाष यादव, श्री तुलाराम साहू,श्री नैनसिह पटेल, श्री देवानंद साहरे, श्री धर्मवीर चंन्द्रवंशी, श्री कल्याण सिंह संरपंच, श्री खिलावन साहू, श्री शंकर साहू, श्री हरिराम निषाद, श्री झंकार साहू, श्री लक्ष्मण साहू, श्री बंशीलाल हरामे, श्री मुकेश मंडावी सहित आयोजन समिति के सदस्यगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।अतिथियों के ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, कला, कौशल और श्रम के प्रतीक हैं। उनके जीवन एवं कार्यों से हमें मेहनत, हुनर और कर्म के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव श्रम एवं कौशल का सम्मान करने का भी अवसर है और समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में मेहनतकश लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रीमती वैष्णव ने रामचरित मानस महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि रामचरित मानस हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, सेवा, कर्तव्य, मर्यादा और आदर्श का संदेश देता है। आज के समय में ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल आस्था तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम भी बनते हैं। दो दिवसीय रामचरित मानस महोत्सव के दौरान मानस मंडलियों द्वारा रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण एवं संगीतमय वाचन किया गया। भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं, युवा एवं श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, शिल्प और कर्म के प्रतीक, उनकी आराधना से समाज को परिश्रम और निर्माण की प्रेरणा मिलती है,व धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि श्रीमती बिरम मंडावी एवं श्रीमती पल्लवी स्वामी नायडू ने भी आयोजन के लिए ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण अंचलों में संस्कृति, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्राम आंको में विश्वकर्मा जन्मोत्सव एवं रामचरित मानस महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीराम एवं भगवान विश्वकर्मा का स्मरण किया। इस अवसर पर अतिथियों ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *