(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया ग्राम तेंदू टोल:क्षेत्र के होनहार छात्र डोनाल्डो मंडलोई (पिता शेखर मंडलोई) ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन की बदौलत चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित एमबीबीएस (MBBS) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। डोनाल्डो का डॉक्टर बनने का सपना पूरा होने पर पूरे ग्राम तेंदू टोल सहित आसपास के क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने छात्र और उनके परिवार को विशेष रूप से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डोनाल्डो मंडलोई की यह सफलता ग्रामीण प्रतिभाओं की ताकत को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “ग्रामीण अंचल से निकलकर एमबीबीएस जैसी कठिन परीक्षा में चयनित होना बेहद गर्व की बात है। डोनाल्डो ने न केवल अपने पिता शेखर मंडलोई और परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।”संजय सिन्हा ने डोनाल्डो के माता-पिता के त्याग और गुरुजनों के मार्गदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि डोनाल्डो भविष्य में एक उत्कृष्ट डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों और समाज में जरूरतमंद लोगों की नि:स्वार्थ सेवा करेंगे। इस गौरवमयी उपलब्धि पर ग्राम तेंदू टोल के ग्रामीणों, मित्रों और परिजनों ने डोनाल्डो के निवास पहुंचकर बधाई दी
