छत्तीसगढ़ में बिजली बिल की ‘अंधेरगर्दी’ पर भड़कें काग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव सरकार को घेरा


जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया, छत्तीसगढ़ में तेजी से भागते बिजली मीटरों और आसमान छूते फर्जी बिजली बिलों को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। इस गंभीर जन समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान सरकार के खिलाफ सीधे मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने इस लचर व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए सरकार और बिजली विभाग को आड़े हाथों लिया है।कांग्रेस ने दो टूक शब्दों में कहा, “यह सरकार बिजली के नाम पर प्रदेश के गरीबों का खून चूस रही है। जब घरों में महज बुनियादी उपकरण चल रहे हैं, तो आखिर किसके शह पर मीटर ‘साय-साय’ यानी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रहे हैं? यह तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि गरीब जनता की जेबों पर डाला जा रहा डाका सरेआम डाका है। एक तरफ सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर गरीब परिवार इस भीषण महंगाई में भारी-भरकम बिजली बिल देखकर सदमे में जी रहे हैं।”उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा छत्तीसगढ़ की जनता अब इस तानाशाही और विभागीय अंधी व्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि बिजली विभाग ने तत्काल संवेदनहीनता छोड़ इस त्रुटिपूर्ण मीटर की जांच नहीं की और पीड़ित गरीब परिवारों के फर्जी तरीके से बढ़े हुए बिलों को शून्य नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने साफ किया कि विभाग के दफ्तरों का घेराव कर उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *