गाँव का नाम किया “रोशन” एम बी बी एस में चयन पर जनपद अध्यक्ष संजय सिंहा ने घर पहुंचकर दी बधाई ।


जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया : जनपद पंचायत के वनांचल के ग्राम गोपालपुर के रोशन सेवता नीट परीक्षा में सफलता हासिल किया है,जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिंहा,श्रीमती राधिका चन्द्रवंसी जनपद सदस्य,राजेश्वर ध्रुवे प्राधिकृत अधिकारी,नैनसिंह पटेल,शत्रुहान चंद्रवंसी मुख्य रूप से मौजूद रहे । बातचीत के दौरान रोशन सेवता के पिता दीनदयाल सेवता ने बताया कि रोशन नवोदय विद्यालय का छात्र रहा है,जिन्होंने हायरसेकेंडरी उत्तीर्ण कर नीट की प्रथम प्रयास में ही सफलता अर्जित की है,इनके माता पिता दैनिक मजदूरी का कार्य करते हैं,जनपद अध्यक्ष ने बताया आज का दिन हमारे लिए अत्यंत खुशी और गर्व का दिन है। हमारे बीच के प्रतिभाशाली विद्यार्थी का एम बी बी एस में चयन हुआ है। इस शानदार उपलब्धि के लिए मैं उन्हें हृदय से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
एम बी बी एस में प्रवेश केवल एक परीक्षा में सफलता नहीं है, बल्कि यह कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। इस सफलता के पीछे विद्यार्थी की मेहनत के साथ-साथ माता-पिता का त्याग और गुरुजनों का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण है।
सिंहा ने रोशन को कहा आपकी जीवन की एक नई यात्रा शुरू हो रही है। डॉक्टर बनना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का संकल्प है। भविष्य में जब कोई जरूरतमंद मरीज आपके पास आए, तो उसके लिए आपका व्यवहार, आपकी संवेदना और आपकी सेवा भावना उतनी ही महत्वपूर्ण होगी जितना आपका चिकित्सा ज्ञान। मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करें, एक कुशल, संवेदनशील और सेवाभावी डॉक्टर बनें और अपने परिवार, गुरुजनों तथा समाज का नाम रोशन करें।
आपकी यह सफलता हमारे क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बने और वे भी बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। इस अवसर पर ललित साहू सरपंच प्रतिनिधि,कुंदन बड़ोले, चिंताराम राम सेवता सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *