रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित “संवाद महोत्सव 2026” के समापन समारोह में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ सम्मिलित हुए।इस अवसर पर माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सौर ऊर्जा, स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका है। छत्तीसगढ़ भी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ते हुए आत्मनिर्भर और ऊर्जा-सक्षम राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है।उन्होंने “संवाद महोत्सव 2026” के सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई सोच, नवाचार और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के साथ प्रदेश के उज्ज्वल एवं हरित भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं।
