शक्कर के बढ़ते दामों ने सरकार की मंशा को किया उजागर: कांग्रेसजिला अध्यक्ष विपिन यादव का तीखा हमला,पूछा- जमाखोरों पर कब होगी कार्रवाई?


श्जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया रक्षाबंधन जैसे पवित्र और प्रमुख त्योहार के समय बाजार में शक्कर (चीनी) के लगातार बढ़ते दामों को लेकर राजनीति गरमा गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने आसमान छूती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर, जहाँ घरों में मिठाइयाँ बनती हैं, शक्कर के दाम बढ़ाकर सरकार ने गरीबों के मुंह से त्योहार की मिठास छीनने का काम किया है। इस अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि ने साफ तौर पर सरकार की जनविरोधी मंशा को उजागर कर दिया है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा है कि “आखिर बाजार में बढ़ रही जमाखोरी पर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा?” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय जमाखोरों और मुनाफाखोरों को खुली छूट दे रही है। त्योहारों के इस सीजन में शक्कर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देखकर भी मूकदर्शक बने बैठे हैं।यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हक की लड़ाई लड़ती आई है। यदि प्रशासन ने जल्द ही जमाखोरों के ठिकानों पर छापेमारी नहीं की और शक्कर के दामों को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाने पर कांग्रेस प्रदर्शन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने मांग की है कि सरकार गरीब परिवारों को सस्ती दरों पर पर्याप्त शक्कर उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें इस त्योहार में महंगाई से कुछ राहत मिल सके।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *