पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

रायपुर 23 अगस्त 2026। पूर्व मुख्यमंत्री, एआईसीसी महासचिव, भूपेश बघेल का जन्मदिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप का स्नेह, प्यार और आशीर्वाद ही मेरी असल ताकत है, आप सभी का यही विश्वास मुझे प्रदेश के 3 करोड़ हितों के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। प्रदेश के कोने कोने से आए कार्यकर्ताओं का जोश मुझे कर्तव्य पथ पर ताकत देता है, आप सभी के उत्साह और विश्वास मुझे हमेशा और अधिक क्षमता से माटी की सेवा के लिए प्रेरित करता है, मैं भरोसा दिलाता हूं कि कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को पूरा करने का सदैव प्रयास जारी रहेगा।

इस अवसर पर सुबह भिलाई निवास से लेकर पाटन, दुर्ग और रायपुर बंगले में ऐतिहासिक जन सैलाब उमड़ा, जगह-जगह फुलमाला और आतिशबाजियों के साथ स्वागत किया गया। करी लड्डू, फूल, फलों और धान से तौलकर जननेता के स्वागत के लिए कार्यकर्ता उमड़ पड़े। मुख्य कार्यक्रम पाटन के अखरा दाई मंदिर में क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग बधाई देने पहुंचे। प्रदेश भर से कांग्रेस के विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित हजारों कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। रायपुर के एक्स सीएम हाउस में भी बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए नेता कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनया

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *