जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया। सावन के पावन महीने में आज छूरिया नगर पूरी तरह शिवमय नजर आया। प्रखर शिवभक्त तरुण सिन्हा के नेतृत्व में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। पवित्र घोघरे नाला से जल लेकर निकले कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।डीजे की धुन और भव्य झांकियां बनीं मुख्य आकर्षण इस वर्ष की कांवड़ यात्रा में विशाल डीजे सिस्टम और भगवान शिव-पार्वती की जीवंत झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे पर बज रहे भोलेनाथ के भजनों पर युवा और महिला श्रद्धालु जमकर थिरके। वहीं, पर सजी भगवान शिव, माता पार्वती और भूत-पिशाचों की मनमोहक झांकी को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने झांकियों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया।केसरिया रंग में रंगा छूरिया नगर यात्रा की शुरुआत सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना और बोल-बम के जयकारों के साथ हुई। तरुण सिन्हा ने स्वयं कंधे पर पवित्र कांवड़ उठाकर यात्रा का नेतृत्व किया। पूरी यात्रा के दौरान छूरिया की सड़कें ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंभू’ के गगनभेदी जयकारों से गूंजती रहीं। चारों तरफ सिर्फ केसरिया वस्त्रधारी शिवभक्त ही नजर आ रहे थे।जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतकांवड़ यात्रा का नगर के विभिन्न चौराहों पर स्थानीय नागरिकों और द्वारा पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया गया। कहीं कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की गई, तो कहीं श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, शरबत और फल-प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान तरुण सिन्हा का भी नगरवासियों ने जगह-जगह माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।पुराना तालाब शिव मंदिर में संपन्न हुई यात्रायह विशाल कांवड़ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए प्रसिद्ध पुराना तालाब स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहाँ मुख्य यजमान तरुण सिन्हा सहित सभी शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष महाआरती की गई और भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ।
