आमगांव पी एस को मॉडल स्कूल बनाने अहम बैठक जनपद अध्यक्ष संजय हुए शामिल


जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया : विकासखंड के आमगांव (छु.) के प्राथमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के तौर पर तैयार करने के लिए बैठक आहूत की गई । इस बैठक में मुख्यरूप से संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,पलनी स्वामी नायडू सभापति, उभे राम मंडावी जनपद सदस्य,सरपंच मेश्राम,वर्मा सर,साहू सर सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे । बैठक को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि आज हम अपने जनपद क्षेत्र में एक मॉडल स्कूल की स्थापना का आशय शाला में मौजूद शिक्षकों के द्वारा ही शिक्षण कार्य कराया जाएगा । जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह केवल एक भवन बनाने की योजना नहीं है, बल्कि हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का संकल्प है।
मॉडल स्कूल का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएँ, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, खेलकूद की व्यवस्था और प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से बेहतर सीखने का वातावरण प्रदान करना है। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता का अंतर भी कम होगा।
हम सभी का दायित्व है कि इस योजना को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा ताकि यह विद्यालय शिक्षा का आदर्श केंद्र बन सके।
हम सभी यह संकल्प लें कि मॉडल स्कूल का निर्माण समय पर, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा हो तथा हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा और बेहतर भविष्य मिल सके। वैसे इस स्कूल से जो बच्चे पढ़कर नवोदय विद्यालय,एकलव्य विद्यालय जैसे अनेकों प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे है,आमगांव स्कूल की पहचान बन गई है । इस अवसर पर पालक, जनप्रतिनिधि,ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *