रायपुर प्रेस क्लब द्वारा स्वर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि एवं महान पार्श्वगायक स्वर्गीय किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर संयुक्त रूप से दोनों गायक कलाकारों की याद “सुर श्रद्धांजलि” कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 2 अगस्त को सायं 6:00 बजे मधुकर खेर स्मृति प्रेस क्लब भवन, रायपुर प्रेस क्लब परिसर में किया जाएगा।इस संगीतमय संध्या में पत्रकार साथी अपने पसंदीदा गीतों के माध्यम से दोनों महान गायकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री टंकराम वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध गायक, छत्तीसगढ़ी कलाकार एवं विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में कुल 34 पत्रकार साथी अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। प्रतिभागियों में अनिल पुसद्कर, राहुल सिन्हा, संदीप तिवारी, कौशल स्वर्णबेर, गंगेश द्विवेदी, रूपेश यादव, भूपेश जांगड़े, अख्तर हुसैन, कौशल तिवारी, योगेंद्र साहू, प्रमोद मिश्रा, निकस परमार, राजेंद्र कुमार निगम, श्रवण शर्मा, हेमंत डोंगरे, रतन जैसवानी, सत्येंद्र कर, अमृता शर्मा, शकुंतला तरार, सैयद सलमा, मंजूषा शर्मा, सुमन पाण्डेय, धीरज मिश्रा, सिद्धार्थ देव, सागर परिकर, राजकुमार सोनी, दामु अम्बेडारे, पीयूष मिश्रा, पंकज मिश्रा, जी. भूषण राव, अजय सक्सेना, शशिकांत यादव, दीपक पाण्डेय एवं मुकेश वर्मा शामिल हैं।इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े, तथा कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक, जाकिर घुड़सेना, अंशुमन शर्मा, संतोष साहू, चंदन साहू, संजीव सिन्हा एवं नीरज मिश्रा ने सभी पत्रकार साथियों, संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पत्रकारों की सुरमयी प्रस्तुतियों का आनंद लेने तथा दोनों महान गायकों को सामूहिक संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
