पंडरी स्थित पार्षद कार्यालय में शंकर नगर महिला मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का सम्मान

रायपुर। आज पंडरी स्थित गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद कैलाश बेहरा के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मंडल की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा रात्रे अपने नवगठित कार्यकारिणी के साथ सौजन्य भेंट हेतु पहुँचीं।

इस अवसर पर पार्षद कैलाश बेहरा ने महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा रात्रे एवं उनकी कार्यकारिणी का भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया तथा सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

पार्षद कैलाश बेहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। महिला मोर्चा संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनसेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी।

इस अवसर पर पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा एवं वर्तमान महिला मोर्चा जिला सह-कार्यालय मंत्री श्रीमती मीना सेन, उपाध्यक्ष श्रीमती आरती साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता साहू, महामंत्री श्रीमती गायत्री चंद्राकर, सह-संयोजिका श्रीमती प्रेम बाई दीवान तथा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सेवती साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *