मुरमुंदा में भाजपा की मंडल कार्यशाला 30 जुन कों, चंद्रिका प्रसाद डड़सेना मंडल प्रभारी व अन्य का मिलेगा मार्गदर्शन


( ख़बर छत्तीसगढ़ जसीम कुरैशी )
छूरिया भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश तथा जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के आदेशानुसार मुसरा-मुरमुन्दा मंडल की कार्यशाला बैठक 30 जून 2026 (मंगलवार) सुबह 10 बजे साहु भवन, मुरमुन्दा (बाजार चौक) में आयोजित की जाएगी।
मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा ने बताया कि कार्यशाला में मंडल प्रभारी चंद्रिका प्रसाद डड़सेना (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला भाजपा) एवं सहप्रभारी रामकुमार गुप्ता (जिला प्रवक्ता, भाजपा) का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक में मंडल के समस्त पदाधिकारी, मंडल में निवासरत प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष-महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष, सचिव एवं बीएलए-2 की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।
मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा तथा महामंत्री टामेश्वर साहु एवं रामचरण वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यशाला को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं संयोजकों से अपने-अपने बूथ के अध्यक्ष, सचिव और बीएलए-2 से संपर्क कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *