(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील इकाई छुरिया के द्वारा गोंडवाना वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । पुराना बस स्टैंड छुरिया स्थित प्रतिमा पर समाज के पदाधिकारियों व अतिथियों ने पूजा अर्चना की । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व अध्यक्षता शेरसिंह परतेती अध्यक्ष ध्रुव गोंड समाज तहसील इकाई छुरिया, अजय पटेल अध्यक्ष ,नगर पंचायत छुरिया,मदन नेताम अध्यक्ष ओडारबांध महासभा,श्रीमती बीरम बाई मंडावी जिलापंचायत सदस्य, राजेश्वर ध्रुवे संचालक,भूषण नेताम उपाध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया, चंद्रशेखर मंडलोई मौजूद रहे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि रानी दुर्गावती के साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और एक सशक्त, समृद्ध तथा गौरवशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान दें । हम सबका यह दायित्व है कि हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर-वीरांगनाओं के संघर्ष को याद रखें और आने वाली पीढ़ियों तक उनकी गाथाएँ पहुँचाएँ। जब तक हम अपने इतिहास और अपने नायकों का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक हमारे भीतर राष्ट्रप्रेम और आत्मगौरव की भावना सदैव जीवित रहेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि आज के युवाओं के लिए रानी दुर्गावती का जीवन एक प्रेरणा है। हमें उनसे साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा की भावना सीखनी चाहिए। देशभक्ति केवल युद्ध के मैदान में ही नहीं, बल्कि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने, समाज की सेवा करने, पर्यावरण की रक्षा करने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने में भी दिखाई देती है।कार्यक्रम को मदन नेताम,शेरसिंह परतेती,मनभावन सिंह यूईके, राजेश्वर ध्रुवे ने भी संबोधित किया । इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया गया । इस अवसर पर बालमुकुंद कुंजम,भानबाई मंडावी,उभे मंडावी,लक्ष्मी मंडावी, रघुवीर सेवता,दयाराम कौशल, हिरदे कत्लम,हरदेव कत्लम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग मौजूद रहे ।
