राजनांदगांव में मुख्यमंत्री द्वारा कुमर्दा–गैंदाटोला–बंजारी सड़क निर्माण की घोषणा पर खिलेशवर व भुपेंद्र, ने जताया आभार


(जसीम कूरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया। राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा कुमर्दा–गैंदाटोला–बंजारी सड़क निर्माण की घोषणा किए जाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण मांग के पूरी होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा गैंदाटोला मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र निर्मलकर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी, सांसद संतोष पांडे जी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह घोषणा क्षेत्र की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहित के कार्य कर रही है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव द्वारा क्षेत्र की जनभावनाओं और आवश्यकताओं को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सकारात्मक परिणाम आज क्षेत्रवासियों को मिला है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र निर्मलकर ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुमर्दा–गैंदाटोला–बंजारी सड़क का निर्माण क्षेत्र के विकास, सुविधा और समृद्धि का नया अध्याय साबित होगा।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *