(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया। 12वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया में जनपद पंचायत के सीईओ होरीलाल साहू ,जनपद अध्यक्ष संजय सिंहा, जनपद पंचायत के स्टाफ कर्मचारी गण,नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल,सीएमओ विजय बहादुर सहित पूरे कर्मचारी गण, भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र वैष्णव,पतंजलि योगपीठ के तहसील प्रभारी रोहित सिन्हा, मीडिया प्रभारी हारून मानिकपुरी व सदस्य गण,जय उद्योग एवं किसान कल्याण विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने योग अभ्यास किया गया।
21 जून 12 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद पंचायत कार्यालय के हाल में योगाचार्य सुदर्शन सेन, सहयोगाचार्य रोशन वर्मा के द्वारा योगासन प्राणायाम ध्यान, सूक्ष्म व्यायाम जैसे ताड़ासन, वृक्षशासन, पद हस्तासन ,अर्ध चक्रासन,त्रिकोणासन,दंडासन ,भद्सन,वज्रासन ,उष्ट्रासन ,शासकसान, उत्तानपाद आसन ,भुजंगासन, पवन मुक्त आसन,कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम , भस्तिका प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम , ध्यान आदि अभ्यास श्री सेन द्वारा बहुत बढ़िया तरीके से करवाया गया। जिसका लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा किया।
योगाभ्यास के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल ने योगाचार्य सुदर्शन सेन और सह योगाचार्य रोशन वर्मा को साल और श्रीफल देकर सम्मान किया। अजय पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक संतुलन के लिए जरूरी है योगाचार्य श्री सेन द्वारा हमें बहुत ही अच्छा तरीके से योग की क्रियोओ का अभ्यास करवाए गये। योग करने के बाद निश्चित रूप से शरीर में हल्कापन आया। उन्होंने सभी योगार्थियों से निवेदन किया कि योग स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा निवेश है इसे अपने दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाइए।
भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारत की पहचान बन चुका है योग प्राणायाम एक दिन करने से कुछ नहीं होगा बल्कि हर घर में हर दिन योग का अभ्यास होना चाहिए जिससे सभी स्वस्थ रह सके।उन्होंने कहा कि योग सिर्फ कसरत नहीं है बल्कि खुद से जुड़ने और अनुशासित जीवन जीने का विज्ञान है।
समापन व आभार प्रदर्शन जनपद पंचायत के सीईओ होरीलाल साहू ने किया।
