जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ प्रांत प्रमुख हारुन मानिकपुरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय विभागों में कार्यरत श्रमिकों और दैनिक/मासिक वेतन भोगी कर्मचारियों के उत्थान के लिए श्रम सम्मान राशि ( जैसे ₹4000 मासिक) जैसी योजनाएं चलाई जा है।इस योजना से श्रमिकों का आर्थिक सशक्तिकरण और जीवन स्तर में बेहतर सुधार हो रही है। श्री हारुन मानिकपुरी ने बताया कि श्रमिकों के नियमित आय और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में दैनिक और मासिक वेतन पर काम करने वाले कर्मचारियों को प्रतिमाह सीधे उनके खाते में एक निश्चित राशि(जैसे ₹4000)की वित्तीय सहायता दे रही है जिससे उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद मिल रही है। वनविभाग वनमंडल राजनांदगांव अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों को दो माह का एकमुश्त श्रम सम्मान राशि मिलने से श्रमिकों में खुशी की लहर देखी जा रही है, श्रमिकों ने बताया कि दो माह का एकमुश्त श्रम सम्मान राशि मिलने से खेती किसानी और बच्चों के स्कूल खुलने के ऐन वक्त पर दो माह की एकमुश्त श्रम सम्मान राशि 8000₹ मिलने से श्रमिकों को खेती किसानी और बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षण कार्य में सहायता मिलेगी। वहीं उन्होंने वनविभाग के अधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है।
