पुरंदर मिश्रा बताएं, आखिर कौन सा घटिया नशा करने लगे हैं कि इस तरह की भाषा बोल रहे हैं : शैलेश पांडेय

बिलासपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह की अमर्यादित और स्तरहीन भाषा भाजपा नेताओं की हताशा और मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है।

शैलेश पांडेय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुरंदर मिश्रा बताएं कि आखिर वह कौन सा घटिया नशा करते हैं, जिसके प्रभाव में इस तरह की अशोभनीय और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं। देश के करोड़ों लोगों की आवाज़ बन चुके राहुल गांधी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना भाजपा की संस्कारहीन राजनीति का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि पुरंदर मिश्रा का बयान उनकी राजनीतिक कुंठा, हताशा और भाजपा की गिरती राजनीतिक संस्कृति का प्रमाण है। भाजपा नेताओं के पास जनता के सवालों का जवाब नहीं है, इसलिए वे व्यक्तिगत हमलों और निम्न स्तर की बयानबाजी के जरिए सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।

शैलेश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी संविधान बचाने, सामाजिक न्याय और देश के युवाओं, किसानों और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनसे राजनीतिक मुकाबला करने की क्षमता नहीं होने के कारण भाजपा के नेता अपमानजनक शब्दों का सहारा ले रहे हैं। भाजपा के नेता केवल व्यक्तिगत टिप्पणियों और राजनीतिक नौटंकी में लगे हुए हैं।

शैलेश पांडेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा विधायक अपनी भाषा पर संयम नहीं रखेंगे तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी जनता के बीच उनके बयानों का करारा जवाब देने के लिए मजबूर होंगे। लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन अभद्रता और राजनीतिक गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कांग्रेस पार्टी ऐसे अभद्र बयानों की कड़ी निंदा करती है और पुरंदर मिश्रा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करती है।

पुरंदर मिश्रा पहले अपना मानसिक संतुलन और राजनीतिक संस्कार ठीक करें, फिर देश के नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी करें। — शैलेश पांडेय, पूर्व विधायक, बिलासपुर।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *