विश्व पर्यावरण दिवस पर: पड़रामटोला प्राथमिक शाला में “एक पेड़ मां के नाम” किया पौधारोपण


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट) छुरिया :- पर्यावरण दिवस के अवसर पर केशोटोला पंचायत के ग्राम पड़रामटोला प्राथमिक शाला में प्रकृति के संरक्षण का। संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक शिक्षिकाओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वनविभाग के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में “एक पेड़ मां के नाम”अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। विद्यालय परिसर को सुरक्षित और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से यहां बाउंड्री वॉल कराया गया है और कुछ काम शेष है जो लगातार काम चल रहा है। यहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री मुकेश कुमार दुबे ने कहा कि विद्यालय परिसर का हरा-भरा वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में इसी तर्ज पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जमीनी स्तर पर बढ़ावा मिल सके। इस गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षक शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका और ग्रामीण जनों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस गरिमामय कार्यक्रम में श्री मुकेश कुमार दुबे सहायक परिक्षेत्र अधिकारी छुरिया,जितेंद्र कंवर,समुंदर लाल, भूवनेश्वर अम्बादे,डोमन लाल साहू, रामबिलास,भारत,तीजूराम, मूलसिंह,हेमराज सहारे, बीरबल दास साहू , हारुन दास और परिसर रक्षक गोपालपुर सुश्री जयश्री कौशल, परिसर रक्षक नांदिया खुर्द श्री रविकुमार परसाई, परिसर रक्षक घोघरे श्री रोशन साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, विद्यालय के प्रधानपाठक और शिक्षक शिक्षिका , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *