रायपुर(Raipur)Excellent event एवन साधन न्यूज़ के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष आयोजन movie promotion आयोजन किया गया, जिसमें आगामी कॉमेडी-हॉरर फिल्म “IIZ” (आई आई जेड) के कलाकारों ने शिरकत की। इस मौके पर मशहूर कॉमेडियन Johnny Lever के सुपुत्र Jessy Lever और अभिनेत्री Rose Sadana अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए रायपुर पहुंचे।इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें जॉम्बी हॉरर जैसे विषय को कॉमेडी के साथ प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म में डर और हंसी का अनोखा संगम देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक नया अनुभव प्रदान करेगा।कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म की कहानी, अपने किरदारों और शूटिंग के रोचक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि “।। Z” एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को डराने के साथ-साथ गुदगुदाने का भी काम करेगी।रायपुर में आयोजित इस प्रमोशनल इवेंट में बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि और फिल्म प्रेमी उपस्थित रहे। कलाकारों ने दर्शकों से अपील की कि वे इस अनोखी कॉमेडी-हॉरर फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर अवश्य देखें।
