गांव-गांव तक पहुंच रहा ‘मन की बात’ का संदेश:- किरण रविन्द्र वैष्णव

जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव की उपस्थिति में खुर्सीटीकुल के बुथ में मन की बात’ के 133वें संस्करण का श्रवण
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया:- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अत्यंत लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का श्रवण आज भाजपा मंडल कुमर्दा अंतर्गत बूथ क्रमांक-224, ग्राम खुर्सीटीकुल में बड़े उत्साह, उमंग एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ सामूहिक रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, सकारात्मकता और संगठनात्मक एकजुटता का प्रेरणादायक वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को गंभीरता से सुना और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, सामाजिक समरसता, नवाचार, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों के उपयोग तथा जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने आपसी संवाद के माध्यम से इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।इस आयोजन ने न केवल कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया, बल्कि संगठन की मजबूती और जनसंपर्क की प्रभावशीलता को भी प्रदर्शित किया। कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन, समर्पण और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने इसे एक प्रेरणादायक एवं सफल आयोजन बना दिया।
इस अवसर पर हिरदे राम देवांगन (मंडल अध्यक्ष कुमर्दा), कोमल सिन्हा (महामंत्री मंडल कुमर्दा), गोपाल साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष), भारती देवांगन (जनपद सदस्य), चित्ररेखा साहू (अध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल कुमर्दा), संतोष साहू, योगेश पटेल, ओमकार मानकर, गुरिंद्र देवांगन, अशोक मानकर, नेहा यादव, लिलेश्वर पिस्दा, कीर्ति मानकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *