जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया : विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटेकोहरा, महाराजपुर, रामपुर के प्राथमिक व माध्यमिक शाला में प्रार्थना शेड निर्माण का भूमिपजन संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, श्रीमती अनिता मंडावी जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती बीरम मंडावी जिला पंचायत सदस्य,उत्तरा निषाद जनपद सदस्य,रेखा गंधर्व जनपद सदस्य,अशोक मरकाम,सूरज डडसेना मौजूद रहे । एक संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आज का यह दिन हमारे गांव के लिए एक ऐतिहासिक और खुशी का अवसर है। हम सब यहां प्रार्थना शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन के लिए एकत्रित हुए हैं। मैं आप सभी को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। प्रार्थना केवल एक क्रिया नहीं, बल्कि हमारे जीवन की शक्ति है। यह हमें अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास सिखाती है। विद्यालयों में प्रार्थना से बच्चों में संस्कार, एकता और देशभक्ति की भावना विकसित होती है। लेकिन लंबे समय से हमारे बच्चों और ग्रामीणों को धूप, बारिश और ठंड में खुले में खड़े होकर प्रार्थना करनी पड़ती थी। यह स्थिति उनके स्वास्थ्य और एकाग्रता के लिए उचित नहीं थी। आज इस प्रार्थना शेड के निर्माण से एक सुरक्षित, व्यवस्थित और सम्मानजनक स्थान उपलब्ध होगा, जहां हमारे बच्चे, शिक्षक और ग्रामीणजन आराम से एकत्रित होकर प्रार्थना, सभा और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ कर सकेंगे। यह शेड केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। सभी सरपंचों ने इस कार्य के लिए उन सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया है। साथ ही, ग्रामवासियों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और समर्थन से यह सपना साकार हुआ। आगे उन्होंने बताया कि
हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम इस प्रार्थना शेड का सही उपयोग करें, इसकी स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखें। यह स्थान केवल प्रार्थना तक सीमित न रहे, बल्कि यहां से अच्छे विचार, अनुशासन और समाज सेवा की भावना भी विकसित हो। इस अवसर पर महेंदर सिंह चंद्रवसी सरपंच, उमेंद कंवर,राजेश्वर ध्रुवे,कन्हैया साहू सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
