नवागांव से मासुलजोब होगा डामरीकरण ग्रामीणों में हर्ष : जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा

मुख्यमंत्री ने किया वर्चुवल शिलान्यास शामिल हुए जनप्रतिनिधि
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : विकासखंड छुरिया के ग्राम पंचायत नवागांव से मासुलजोब व करमरी से ग्वालिनडीह तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत दो सड़कों का जिला स्वीकृत राशि तीन करोड़ सत्यासी लाख है,जिनका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुवल शिलान्यास किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत के सभागृह में किया गया था। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,चंद्रिका प्रसाद डडसेना,रविंद्र वैष्णव,गोपाल भुआर्य, अनिता मंडावी,बीरम मंडावी,रेखा गंधर्व, ऊभे राम मंडावी जनपद सदस्य, खिलेश्वर साहू,राजेश्वर ध्रुवे,दीनदयाल साहू मौजूद रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आज का यह दिन हमारे वनांचल गाँव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और खुशी का अवसर है। आज हम सभी यहाँ एक ऐसे कार्य की शुरुआत के साक्षी बन रहे हैं, जो हमारे विकास की नई दिशा तय करेगा प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ है,सड़क केवल एक रास्ता नहीं होती, बल्कि यह विकास की रेखा होती है। जहाँ अच्छी सड़कें होती हैं, वहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसर स्वतः बढ़ जाते हैं। आज इस प्रधानमंत्री सड़क के निर्माण से हमारे गाँव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाली हैं। चंद्रिका प्रसाद डडसेना ने कहा सड़क बन जाने से अब हमारे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में आसानी होगी, बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा होगी, और बीमार व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुँचने में समय की बचत होगी। यह सड़क हमारे जीवन को सरल और सुगम बनाने का कार्य करेगी। वैष्णव ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को हमारी सरकार ने प्रतिबद्धता के साथ पूरी की है सड़क निर्माण के दौरान हमें धैर्य और सहयोग बनाए रखना होगा, ताकि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके। इस कार्यक्रम को उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया । इस कार्यक्रम में डोंगरगढ़ व डोंगरगांव के सरपंच सचिव व कर्मचारी मौजूद रहे । इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता पी. एस. मिश्रा, होरी लाल साहू सी ई ओ,सहायक अभियंता ए के सिंह,सुशील सावरकर,आलोक खोबरागड़े,श्रीमती नीलम सेन मौजूद रहे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *