मुंदगांव में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आगजनी:पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव


जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया राजनांदगांव मुआवजा दिलाने अधिकारियों को दिए निर्देश
ग्राम मुंदगांव में गैस सिलेंडर फटने से हुई भीषण आगजनी की घटना पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही श्री यादव तत्काल गांव पहुंचे और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इस हादसे में पीड़ित परिवार का पूरा घर जलकर खाक हो गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही श्री नारायण वर्मा जी आग में झुलसकर घायल हो गए हैं, जिनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
इस दौरान श्री यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा एवं राहत प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।
श्री यादव ने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती भूमिका सिन्हा, श्री द्वारका सिन्हा,श्री त्रिभुवन सिन्हा, श्री देवा सिन्हा,श्री नारायण वर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *