जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया छात्रावास में सामने आई गंभीर अनियमितताओं बच्चों को पर्याप्त भोजन न मिलना, अधीक्षक की लापरवाही और लंबे समय से अनुपस्थिति, को लेकर जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के अधिकारों और उनके बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ऐसे में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा “यह मामला अत्यंत गंभीर है, और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है, यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी”
साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से इस मामले के दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करे।
जनपद अध्यक्ष ने आदिम जाति मंत्री श्री रामविचार नेताम से भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया है।
उन्होंने आगे कहा “हमारी सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांत पर काम करती है। किसी भी तरह की अनियमितता या बच्चों के अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई होगी।”
उन्होंने भरोसा दिलाया कि बच्चों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
