अफ़ीम के कारोबार पर भाजपा सरकार मौन, गृहमंत्री दें इस्तीफ़ा” – चुम्मन साहू



छूरिया दुर्ग से बलरामपुर तक अफ़ीम का जाल, भाजपा सरकार की भूमिका पर उठे सवाल
जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया। बलरामपुर में अफ़ीम की खेती पकड़े जाने के मामले को लेकर जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने प्रदेश की भाजपा सरकार और गृहमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में अफ़ीम की खेती पकड़ी गई, वहां के सरपंच ने खुद स्वीकार किया है कि उसने जनवरी महीने में ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी, इसके बावजूद महीनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे साफ है कि नशे का यह नेटवर्क प्रशासन की नाक के नीचे और सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा है।
चुम्मन साहू ने कहा कि दुर्ग में भाजपा नेता द्वारा अफ़ीम की खेती का मामला सामने आने के बाद भी उसे मुख्य आरोपी नहीं बनाया गया, वहीं बलरामपुर में सूचना मिलने के बाद भी पुलिस की निष्क्रियता कई बड़े सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में “सूखे नशे” का संगठित नेटवर्क चल रहा है, जिसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार में जरा भी नैतिकता बची है तो प्रदेश के गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफ़ा देना चाहिए। अन्यथा मुख्यमंत्री को उन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए।

चुम्मन साहू ने कहा कि साय सरकार “सुशासन” का दावा करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और भाजपा सरकार मौन बनी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा तो प्रदेश में लोग कहने लगेंगे “सूखा नशा ही सुशासन है।”
उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जो भी दोषी हो, चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *