ग्राम तेलगान में दो दिवसीय फाग प्रतियोगिता में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव


जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट
छुरिया। होली के पावन पर्व पर ग्राम तेलगान में श्री राधा कृष्ण फाग परिवार द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य फाग प्रतियोगिता में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत कर सम्मान प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत फाग गीतों की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासमय बना दिया। रंग, गुलाल और पारंपरिक लोकधुनों के बीच सामाजिक समरसता और भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।अपने उद्बोधन में श्रीमती वैष्णव ने कहा कि फाग हमारी लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी कलाकारों, आयोजकों एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष खिलेश्वर साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम वासियों को होली पर की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव, भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू, भाजपा मंडल छुरिया उपाध्यक्ष श्री खिलेन्द्र साहू, भाजपा मंडल छुरिया उपाध्यक्ष श्री नैन सिंह पटेल, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्री नकुल नेताम, सरपंच प्रतिनिधि श्री कुंदन बडोले, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक श्री अशोक सेन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *