मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा में शामिल होंगे जिलाध्यक्ष विपिन यादव


(जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट)
छूरिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव के निर्देशानुसार 28 फरवरी 2026, शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से छुरिया ब्लॉक अंतर्गत बाजार चौक मरकाकसा से बाजार चौक जोब तक “मनरेगा बचाओ संग्राम” पदयात्रा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू द्वारा किया जा रहा है।
यह पदयात्रा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को बंद करने के प्रयासों के विरोध में तथा ग्रामीणों की आजीविका की सुरक्षा के उद्देश्य से निकाली जा रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विपिन यादव विशेष रूप से शामिल होंगे। साथ ही खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू तथा पूर्व विधायक प्रकाश यादव की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कांग्रेस पार्टी ने अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से सहभागिता की अपील की है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *