पुलिस चौकी चिचोला की त्वरित कार्यवाही हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार


(जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट)
छूरिया हत्या के प्रयास करने वाले आरोपीगण को चिचोला पुलिस ने चंद घण्टे में किया गिरफ्तार
पीड़ित पर भाई,बहन और भतीजा द्वारा लकडी के डण्डा एवं नुकीली चीज से किया था हमला
न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्00न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न
प्रार्थी टिकम साहू पिता गोवर्धन साहू उम्र 42 साल निवासी ग्राम पिनकापार पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (छ0ग0) ने पुलिस चौकी चिचोला आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.02.2025 को प्रार्थी अपने घर में था उसी समय प्रार्थी के चाचा विवेकी दास ,राजेश साहू एवं मिथलेश साहू द्वारा उसके पिता गोवर्धन साहू के कमरा में जाकर गाली गलौज कर बोले कि हमारे हिस्से का धान का पैसा को दोगे की नही बताओ कहकर उसके पिता को एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते खिचकर कमरा से बाहर ले जाकर हाथ में पकड़े डंडा से विवेकी दास, मिथलेस साहू ,राजेश साहू तीनो प्रार्थी के पिताजी को डंडा से जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे मारपीट करता देखकर मैं बीच बचाव करने गया तो उसके बुआ हेमिन साहू आ गयी थी वो भी हम लोगों को गंदी गंदी अश्लील गाली दे रही थी तो मैं चुप कराया तो विवेकी दास, मिथलेस साहू ,राजेश साहू, मुझे तीनों मारपीट करने लगें मारपीट करने से मेरे पिताजी गोवर्धन साहू के चेहरा, दोनों आँखे के पास चोटे आई । प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस चौकी चिचोला में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया राजनांदगंाव सुश्री अंकिता शर्मा , अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री कीर्तन राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री केसरीनंदन नायक के दिशा-निर्देशन पर पुलिस चौकी प्रभारी चिचोला निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस चौकी हमराह स्टाप के द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुऐ आरोपीगण (1) विवेकी दास पिता बालक दास साहू उम्र 48 वर्ष (2) मिथलेस साहू पिता गौतम दास साहू उम्र 26 वर्ष (3) राजेश साहू पिता गौतम दास साहू उम्र 35 वर्ष (4) हेमिन साहू पति अजय साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पिनकापार पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (छ0ग0) विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही में निरीक्षक योगेश पटेल , सउनि मो0 शरीफुददीन शेख , सउनि बिरेन्द्र नाविक , म0प्र0आर0 846 चंद्रकली कंवर , आरक्षक 171 गजेन्द्र भारद्वाज ,आरक्षक 1687 विष्णु राम साहू ,आरक्षक 1843 कमलेश बंजारे का कार्य सहरानीय रहा है। ,

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *