रायपुर(Raipur) कल दिनांक २३/०२/२०२६: रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान २०२५-२६ के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, गुरू गोविन्द सिंह वार्ड क्रमांक -२९ के पार्षद कैलाश बेहरा के नेतृत्व में जोन ०३ जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत गुरू गोविन्द सिंह वार्ड क्रमांक – २९ अंतर्गत बेहरा कॉलोनी, प्रगति नगर, जगन्नाथ नगर क्षेत्र में सभी घरों में प्रतिदिन निकलने वाला सूखा और गीला कचरा पृथक – पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में दिए जाने और शहर को स्वच्छ बनाये रखने हेतु अभियान चलाकर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक -०३ स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में एक पहल स्वच्छता जनजागरूकता अभियान अंतर्गत में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा रामकी कंपनी के सुपरवाइजर, वार्ड की मितानिनों , आंगनबाड़ी सहायिकाओं के साथ मिलकर गुरू गोविन्द सिंह वार्ड के रहवासियों के मध्य स्वच्छता के प्रति जन-जन को जागरूक बनाने हेतु अभियान चलाया गया।
