ब्लॉक छुरिया के विजेताओं को मिला सम्मान


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया। नन्हे सितारे कार्यक्रम के अंतर्गत आज ब्लॉक छुरिया के ब्लॉक स्तरीय विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा विभाग एवं Open Links Foundation के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत कविता वाचन, कहानी वाचन, स्पेलिंग बी तथा स्पोकन इंग्लिश जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय स्तर से लेकर ब्लॉक एवं जिला स्तर तक किया गया। ब्लॉक स्तर पर चयनित 19 विद्यार्थियों में से प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चुना गया, जिसका आयोजन 7 फरवरी को Baldev Prasad Mishra School में किया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा समूह 1-3 के अंतर्गत कविता वाचन में दो विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्लॉक का नाम गौरवान्वित किया।

आज आयोजित सम्मान समारोह में ब्लॉक स्तर के 17 विजेता विद्यार्थियों को आदरणीय ब्लॉक अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी श्री प्रह्लाद साहू जी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताएं कक्षा समूह 1-3, 4-5 एवं 6-8 के आधार पर आयोजित की गई थीं।

इस अवसर पर एबीईओ महोदय ने सभी ब्लॉक एवं जिला स्तरीय विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बेहतर तैयारी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विनोबा के प्रोजेक्ट ऑफिसर नरेंद्र साहू ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *