जोंक नदी के पावन तट पर महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन, विधायक पुरंदर मिश्रा ने दी आहुति

रायपुर(Raipur)16 फरवरी 2026: उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ग्राम बल्दीडीह, सांकरा में जोंक नदी के पवित्र तट पर आयोजित द्वि-दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव एवं अखंड प्रहरी नाम यज्ञ के भव्य समापन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने हवन-पूजन में श्रद्धापूर्वक आहुति अर्पित कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम का आयोजन साईं बाबा सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से अत्यंत भक्ति-भाव और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और शिव आराधना से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं शिवमय हो उठा।

श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति ने आयोजन को दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।विधायक मिश्रा ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सामूहिक भावना, समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।उन्होंने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *