(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
*छुरिया : छुरिया विकासखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी खुज्जी विधानसभा स्तरीय वी बी जी रामजी कार्यशाला का आयोजन किया गया था,मुख्यवक्ता के रूप में दिनेश गांधी पूर्व अध्यक्ष जिलापंचायत,सहवक्ता के रूप में डिकेश साहू महामंत्री जिला भाजपा,श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव,संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, अजय पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया मुख्यरूप से मौजूद रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने कहा कि संसद द्वारा हाल ही में पारित “विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण लागू की गई को ग्रामीण परिवेश में रहकर अपने जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों के लिए वरदान साबित होगा । इस योजना अब सौ दिन के स्थान पर एक सौ पच्चीस दिन का रोजगार मिलेगा,साथ ही काम नही मिलने की स्थिति में उन्हें बेरोजगारी भत्ता के रूप में स्वत: मिल जाएगा । वैष्णव ने कहा कि अब कार्यों की योजना ग्राम सभा में ही तय की जाएगी, कोई काम उपर से नहीं थोपा जायेगा । जनपद अध्यक्ष सिन्हा ने बताया कि इस योजना के तहत जल सुरक्षा और संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना,से जुड़े कार्य,आजीविका संवर्धरधन के कार्य होंगे, रामजी योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य है हमें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना, बल्कि खुद आत्मनिर्भर बनना है। जब हमारे गाँव की महिलाएँ सिलाई, मशरूम, दोना पत्तल मशीन स्वयं स्वलंबी बन सकते है ।इस अवसर पर गोपाल भुवार्य,मीना पुजेरी,बीरम मंडावी,राधेश्याम शर्मा,शीशपाल साहू,कांता प्रसाद साहू,खिलेश्वर साहू,हृदय देवांगन,भेष बाई साहू,दीनदयाल साहू,अमीर खान,सुंदर साहू, पलनी स्वामी नायडू,राजेश्वर ध्रुवे,धन्ना यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
