रामायण हमें इंसान से महान इंसान बनने की प्रेरणा देती है :जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत मगरधोखरा में शिवशक्ति फाग समिति के द्वारा आयोजित एक दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,कांता प्रसाद साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया, श्रीमती उत्तरा निषाद सभापति जनपद पंचायत छुरिया, नैनसिंह पटेल उपाध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया मौजूद रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम चंद्र जी और हनुमंत जी महाराज जी के तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आज मैं हमारे पवित्र ग्रंथ वाल्मीकि रामायण के बारे में कुछ शब्द बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है । कि
रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन जीने की सही राह दिखाती है। भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है क्योंकि उन्होंने हर परिस्थिति में धर्म और सत्य का साथ दिया। पिता की आज्ञा का पालन करते हुए उन्होंने 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया। इससे हमें सीख मिलती है कि माता-पिता का सम्मान और आज्ञा पालन करना चाहिए,भगवान श्रीराम आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति और आदर्श राजा थे। उन्होंने अपने जीवन से हमें सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। कांता साहू ने बताया कि माता सीता त्याग और धैर्य की प्रतिमूर्ति हैं। लक्ष्मण जी भाईचारे का प्रतीक हैं और हनुमान जी सच्ची भक्ति और सेवा भाव का उदाहरण हैं। श्रीमती निषाद ने कहा कि रामायण हमें सिखाती है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की ही जीत होती है। यदि हम रामायण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ, तो हमारा जीवन सफल और समाज सुखी बन सकता है। इस अवसर पर कमलेश सेवता सरपंच, जुगुल राम साहू, रामप्रसाद साहू,देवदास साहू, डुमन साहू,हुमेश साहू,भुवन साहू,मोनू कमलेश्वर,लोकनाथ साहू,चंद्रशेखर साहू,केवल राम साहू,राजकुमार ठाकुर,दुलार सिंह साहू,उमाशंकर साहू,टीकम साहू, कामीन निषाद,पूनम निषाद मौजूद रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *