जैतगुण्ड़रा में महाशिवरात्रि एवं सामाजिक भवन लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल


(जसीम कूरैशी की विशेष रिपोर्ट)
छुरिया। ग्राम जैतुण्ड़रा में अखिल भारतीय भूमिजन आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के परिक्षेत्र खोभा के श्री बूढ़ादेव मंदिर में महाशिवरात्रि एवं सामाजिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये।
अपने तात्कालिन सीएम छत्तीसगढ़ होने के समय इस ग्राम के आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के लिये 50 लाख की घोषणा सामाजिक भवन निर्माण हेतु की थी उस भवन के लोकार्पण समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ड़ोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, नवाज खान पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस भी उपस्थित रहे।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपनी तकलीफ बताते हुये कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या किसान के साथ हो रही है किसान अपने धान को नहीं बेच पा रहे हैं खाद की समस्या सरकारी अमले से परेशानी को किस किसान ने नहीं झेला हो। भाजपा के साय सरकार में किसानों को आत्महत्या करने की मजबूरी सबने देखी है। बिजली की हाफ बिल की योजना की समाप्त हो गई है अधिक बिल आ रहा है बिजली की कमी के खिलाफ कोई कुछ नहीं बोल पा रहा है सब आंय बांय हो गया है। कुल मिलाकर पूरे छत्तीसगढ़ में मनरेगा जैसी योजना को बंद होना और काम नहीं मिलना इस साय सरकार की देन है।
खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने साय सरकार की आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाने की दुखद स्थिति को बताते हुये भूपेश बघेल के समय और आज के समय में काफी अंतर दिखाई दे रहा विकास कुछ नहीं है सिर्फ बातों का खेल चल रहा है। भारतीय भूमिजन आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के द्वारा 20 लाख की मांग की गई थी तो इसके लिये 10 लाख मैं अगले वित्त वर्ष में अप्रेल में दूंगा जिससे शेड निर्माण का कार्य करवाया जायेगा।
नवाज खान पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि जल जंगल जमीन के असली मालिक के सामने आज मेरा आना बहुत ही सौभाग्य है और ये जल जंगल जमीन के असली मालिक मन ला दिल से प्रणाम करते हुये कहा कि आदिवासी भाईयों के लिये आदिवासी दिवस मनाने का काम हमारे भूपेश भईया ने किया जो वर्तमान में बंद जैसा हो गया अता पता नहीं है। आदिवासी समाज को हर हाल में ऊपर उठाने का काम सिर्फ भूपेश बघेल ने किया और किसी दूसरे नेता ने नहीं किया। इस बात का आप सब को सोचना है। आने वाले साल में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने पर जोर दिया।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *