सरस्वती शिशु मंदिर गैंदाटोला में आयोजित वार्षिक उत्सव में शामिल हुए जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत गैंदाटोला में सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया साथ ही श्रीमती विष्णु हेमीन साहू सभापति जनपद पंचायत, छुरिया अध्यक्षता श्रीमती उषा कमल नारायण गुप्ता सरपंच, डॉ. प्रकाश शर्मा,अध्यक्ष शाला समिति मुख्यरूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती जी के तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आज हम सब यहाँ अपने विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिक उत्सव के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे लिए केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की मेहनत, लगन और सफलता का उत्सव है। हमारे इस विद्यालय ने हमें केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि हमें शिक्षा के साथ साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाया है। यहाँ हमें सिखाया जाता है कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ते रहना है। श्रीमती हेमिन साहू ने बताया कि आज इस मंच पर जो रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं, वे हमारे छात्रों की प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मकता का प्रमाण हैं। नृत्य, संगीत, नाटक और भाषण हर प्रस्तुति में हमारी बच्चों की लगन झलकती है। इस अवसर पर मैं सभी शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहती हूँ, जिन्होंने हमारे बच्चों को सही मार्ग दिखाया और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्री शर्मा ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम हमें सिखाता है कि शिक्षा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन को सुंदर और सफल बनाने का माध्यम है। आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे और देश व समाज के लिए एक अच्छे नागरिक बनेंगे। इस कार्यक्रम में राजेश्वर ध्रुवे अध्यक्ष रानीसुर्यमुखी देवी शासकीय महाविद्यालय छुरिया,टीकम साहू समाजसेवी,चेतन साहू प्रधानाचार्य,धनेश्वर गुप्ता,प्रह्लाद मिश्रा ,धन्ना सोनी,भीखम देवांगन,महेश गुप्ता,विजय अग्रवाल,गौरव अग्रवाल,शारदा पंदरो,खलील अहमद,विक्रम कवर,उमेश कंवर,राजू राजपूत,निरंजन साहू,नरेंद्र मानिकपुरी,संजय मानिकपुरी, गोविंद योगी,दुष्यंत कंवर,मनोज कोचे सहित बड़ी संख्या में पालक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।
