(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया: सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को चरितार्थ करता यह बजट गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों तथा जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः समर्पित है। यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने वाला है।
जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार, किसान हित, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनजातीय कल्याण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है और प्रदेश व देश के समावेशी विकास को नई गति प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी सोच और दूरदर्शी नीति को दर्शाता है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।
