(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम मोरकुटुंब में वार्षिक उत्सव एवं शिक्षक बिदाई समारोह के मुख्यतिथि संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया व विशेष अतिथि के रूप में जनक साहू शिक्षक श्रीमती निर्मला साहू,मयाराम साहू,टीकम साहू,श्रीमती विशाखा बाई साहू सरपंच रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आज का यह अवसर हमारे लिए भावुक करने वाला है।क्योंकि आज हम उस दीपक को सम्मानपूर्वक विदा दे रहे हैं,जिसने वर्षों तक ज्ञान की लौ जलाकर अनेकों जीवनों को उजाले की दिशा दिखाई। वे बच्चों के मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और अनुशासन के सजीव उदाहरण रहे हैं। उनकी वाणी में स्नेह था, समझाने में धैर्य था और पढ़ाने में अद्भुत कला। उन्होंने बच्चों को केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाया,
बल्कि जीवन को जीने की सीख दी
सत्य, समय, संस्कार और संघर्ष का महत्व समझाया। कक्षा की चार दीवारों के भीतर उन्होंने हमारे सपनों को उड़ान दी। आज भले ही वे इस विद्यालय से सेवा-निवृत्त हो रहे हों,पर उनका ज्ञान, उनके संस्कार और उनकी स्मृतियाँ
हमारे मन-मस्तिष्क में सदा जीवित रहेंगी। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं
कि आपका आने वाला जीवन
स्वस्थ, सुखमय और सम्मान से भरा हो। दोनों शिक्षक और शिक्षिका पदोन्नति उपरांत आमगांव और मरकाकसा प्रधान पाठक चले गए,जिनका योगदान प्राथमिक शाला को पीएम श्री स्कूल का दर्जा दिलाने बड़ी योगदान रही । साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर सुरेश शोरी,पूर्व सरपंच,ज्ञानसिंग शोरी,अशोक सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे ।
