कांग्रेस ने धान खरीदी की तिथि बढ़ाने प्रदेश भर में सांकेतिक चक्का जाम किया

रायपुर(Raipur)30 जनवरी 2026: मनरेगा बचाओ के तहत कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉको में धरना प्रदर्शन किया तथा धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के अनेकों स्थानों पर सांकेतिक चक्का जाम किया। कांग्रेस की मांग है कि सरकार प्रदेश के सभी किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदे। अभी भी प्रदेश के लाखों किसान अपना धान नहीं बेच पाये है। भाजपा सरकार किसानों से धोखा कर रही है। सरकार 1 माह तक धान खरीदी की तिथि आगे बढ़ाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी तिथि खत्म हो गयी है। अभी तक जिस प्रकार से धान खरीदी की गई है इससे स्पष्ट है कि अभी भी लाखों किसान धान नहीं बेच पाये है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा किसान कर्ज में आ जाएंगे और भाजपा की सरकार किसानों को आर्थिक रूप से तंगहाल करना चाहती है भाजपा सरकार चाहती है की किसान हताश और परेशान होकर अपनी उपज को औने पौने दाम पर बिचौलिया के पास बेच दे ताकि भाजपा सरकार किसानों को 3100 रु क्विंटल की दर से भुगतान करने से बचे। सरकार धान खरीदी की तिथि बढ़ाये।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *