(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया — नगर पंचायत छुरिया में युवाओं के उत्साह और खेल भावना के साथ रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी विजय पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छुरिया नगर के युवा पत्रकार मनभावन सिंह उईक ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूषण नेताम, पार्षद सोनु खान, पत्रकार जसीम कूरैशी ताहिर खान, राहुल पटेल, श्री मुजम्मिल खान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए मनभावन सिंह उईक ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और भाईचारे का सशक्त मंच होते हैं। रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता जैसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करते हैं।
साथ ही आयोजन समिति को समाजसेवी विजय पटेल एवं मनभावन सिंह उईक द्वारा ₹21,000 की सहयोग राशि प्रदान की गई, जिससे खिलाड़ियों और आयोजन समिति में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विक्की जयंत हरदेल, प्रिंस भाटिया, छोटू देवांगन, नाजिम अली, पिंटू यादव, रेहान खान, सोनू कसेर सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
उद्घाटन मैच के साथ प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
