(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में छुरिया क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने कलेक्टोरेट पहुँचकर किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात किये। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष व किसानों ने क़ृषि कार्य में आ रही समस्या जैसे चना, गेहूं, मक्का की सिंचाई व्यवस्था एवं धान बेचने में हो रही असुविधा से कलेक्टर को अवगत कराया।
किसानों की भारी उपस्थिति और विषय की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर स्वयं अपने कक्ष से बाहर आए और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव सहित उपस्थित किसानों से प्रत्यक्ष संवाद किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र निराकरण की बात कही।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि हमें अन्नदाताओं को मजबूत बनाना है मजबूर नहीं, लेकिन वर्तमान में वे अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चुम्मन साहू, आदिवासी कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष लादू राम जी, सुदामा मंडावी, भावेश सिन्हा, अमित अग्रवाल, प्रदीप पटेल, ताराचंद, रामसिंह, अर्जुन, पीतांबर, कलाराम, देवेंद्र, केदार यादव, मदन, रामदयाल साहू, हेमलाल, सुंदर लाल, दयाराम, मानसिंह यादव, जंगलू, गंगू, मोती साहू, दीनू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
