(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया
चिचोला हाइवे पर स्थित महराजपुर के गुरुदेव राईस मिल में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल होने की खबर है और एक व्यक्ति रिफर जिसकी एक टांग कट चुका है कटा टांग मिल में ही मौजूद जबकि एक मृतक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छूरिया में है घटना के समय मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही खुज्जी विधायक भोलाराम साहू
मौके पर पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी, कार्यवाहक अध्यक्ष राजू सिन्हा तथा महामंत्री चुम्मन साहू भी उपस्थित रहे।वहीं सत्ता पक्ष से ख़बर लगते थे ही रात्रि में ही जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा मंडल अध्यक्ष कांता साहू पहूचे
चिचोला थाना प्रभारी (टीआई) पटेल ने बताया कि मृतक एवं घायलों को उपचार के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इधर, ग्रामीणों ने बिना परिजनों को सूचना दिए मृतक को जिला अस्पताल भेजे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद प्रशासन आपातकाल स्थिति में भी नदारद रहा, ऐसी लापरवाही सामने आई है और समय पर सूचना व समुचित व्यवस्था नहीं की गई। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। देखना यह है कि घटना किस कारण हुई और इस घटना में किसकी लापरवाही सामने आती है। औद्योगिक सुरक्षा मानकों की नियमित जांच आखिर कब कब की जाती है ये भी जांच का विषय है
वहीं दूसरे दिन आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया प्रशासन के समझाइश पर मानें और गुरुदेव राईस मिल के गेट पर नारेबाजी करते हुए मिल प्रबंधक कों बुलाने की और मुआवजा व पत्नी को हर महीने बीस हज़ार देने की बात कहीं लेकिन बात नहीं बनी फ़िर हाईवे पर जाम लगा जिसके बाद बताया जाता है मिल प्रबंधक द्वारा एक डेलीगेशन भेजा गया
जिसने ग्रामीण व परिवार से चर्चा कर मृतक के परिवार को 25 लाख रुपया देने की बात कही व मृतक के बच्चे को 12वीं तक की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी ली वहीं घायलों को पांच पांच लख रुपये देने की बात कही वहीं जो उपचार रथ है उन्हें पुरा ठीक होने तक उपचार कराने की बात कहीं जिंससे परिवारजन व ग्रामीणों ने सहमति जताई और प्रदर्शन समाप्त किये।
