समस्याओं का मौके पर हो रहा है समाधान
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड में जनपद पंचायत छुरिया के नेतृत्व में शासन के आदेशानुसार सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है,बालोद जिले से सटे ग्राम पंचायत गोडलवाही, साल्हे मे संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया ने शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया इस अवसर पर मुख्यरूप रूप से गोपाल भुवार्य जिला पंचायत सदस्य,बोधन साहू,अंजली धावड़े,प्रकाश मोटघरे,नैनसीह पटेल,होरी लाल साहू सी ई ओ मौजूद रहे । उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि विष्णु की सुशासन सप्ताह में गांव,गरीब,किसान हो रहे है खुशहाल गांवों में व्याप्त समस्याओं ,मांगों को दूर करने के उद्देश्य से सरकार ने प्रशासन को गांवों में शिविर लगाकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है,सजग अधिकारियों ने साल्हे में प्राप्त 90 आवेदनों पर विभागवार निराकृत किया है, शेष बचे आवेदनों को सुशासन सप्ताह के भीतर ही निराकृत कर दिया जाएगा । अनेक विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है,इनमे प्रधानमंत्री सूर्य घर सौर ऊर्जा लगाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है । इस मौके पर खाद्य विभाग को एक,कृषि विभाग एक,महिला एवं बाल विकास विभाग एक, शिक्षा विभाग एक,विद्युत विभाग को ग्यारह,सबसे अधिक आवेदन पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग को बासठ आवेदन प्राप्त हुए है,मुख्यमंत्री सड़क एक,राजस्व सात,जल संसाधन दो,लोकनिर्माण एक,पशुपालन को एक आवेदन प्राप्त हुए हैं,ग्रामीणों ने सरकार के इस अभियान को सराहा है,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म को महिला जनप्रतिनिधियों ने पूरा किया वही,वही शिशुओं को अन्न प्रसान्न कराया गया। इस शिविर को गोपाल भुवार्य,बोधन साहू,अंजली धावड़े ने संबोधित किया । इस अवसर पर चंद्रिका चंद्रवंशी सरपंच साल्हे, नरेश शुक्ला,उमराव ग्राम पटेल, डोमन साहू,पूनम साहू सरपंच धनगांव,नेहा मंडलोई सरपंच,तिलकी मानकर सरपंच,सुरेश रावते सरपंच सहित सभी विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
