छुरिया : जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत बोरईडीह में जल संरक्षण कर भविष्य की चिंता करते हुए नाले में बोरी बंधान का कार्य किया गया । इस अवसर पर मुख्यरूप से संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, नैन सिंह पटेल उपाध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया,मोहित पडोटी प्रोग्राम अधिकारी मनरेगा, फतेश देवांगन तकनीकी सहायक,भीषम शोरी सरपंच मौजूद रहे । श्री सिन्हा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य की सुरक्षा जल संरक्षण से आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी सुरक्षित रहेगा । जल संकट से बचाव पानी की कमी और सूखे जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है। कृषि को लाभ सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होने से फसल उत्पादन बढ़ता है।
पर्यावरण संरक्षण नदियाँ, तालाब, झीलें और भू-जल स्तर संतुलित बना रहता है। ऊर्जा की बचत पानी को पंप करने और शुद्ध करने में लगने वाली ऊर्जा कम खर्च होती है । आर्थिक लाभ – जल संरक्षण से पानी पर होने वाला खर्च घटता है। जीवन और स्वास्थ्य – स्वच्छ और पर्याप्त जल से बीमारियाँ कम होती हैं। जैव विविधता की रक्षा – जल स्रोत सुरक्षित रहने से पशु-पक्षी और वनस्पति जीवित रहते हैं। जल है तो कल है। जल संरक्षण अपनाकर हम अपना, समाज का और देश का भविष्य सुरक्षित बना सकते हैं। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सुरुचि सिंह के मार्ग निर्देशन पर छुरिया जनपद पंचायत सी ई ओ होरी लाल साहू द्वारा लगातार बोरी बंधान कराया जा रहा जिसकी प्रशंसा भी की है । इस अवसर पर शिशुपाल पटेल सचिव, हीरा राम मंडावी उपसरपंच,नंदिनी कंवर, नेमा कंवर,बलदेव यादव,चुनिया बाई,तीजन बाई,दशमत बाई,रंगीला कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे ।
