(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया/भंडारपुर — ग्रामीण अंचल की मिट्टी में खेल का जोश और नन्हें कदमों की चमक से भंडारपुर दो दिनों तक उत्साह से सराबोर रहा। दो दिवसीय संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को भावनाओं और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी व जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद व ग्राम के सरपंच श्रीमती सीमा चंन्द्रंवशी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।
समापन अवसर पर जब प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हें खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए, तो बच्चों की चमकती आँखों में सपनों की फुहार और चेहरे पर सफलता की मासूम मुस्कान सबका मन जीतती रही।बच्चों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, रस्साकस और अन्य स्पर्धाओं में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके हर प्रदर्शन में न केवल जीत की आकांक्षा थी, बल्कि मेहनत, समर्पण और खेल भावना की विशिष्ट झलक भी दिखी।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा—“इन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा और उनकी मेहनत भविष्य में बड़ी उड़ान का आधार बनेगी। गाँव की यही नई पीढ़ी कल के मजबूत समाज और उज्ज्वल भारत का स्वरूप गढ़ेगी।”साथ ही मुख्य अतिथि ने भंडारपुर ग्रामवासियों की तारीफ करते हुए कहा कि दो दिनों तक जिस आत्मीयता, अनुशासन और समर्पण के साथ बच्चों की देखभाल, भोजन व्यवस्था और संपूर्ण प्रबंधन को संभाला गया, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।
उन्होंने कहा—“भंडारपुर ने सिर्फ एक आयोजन नहीं संभाला, बल्कि पूरे क्षेत्र के बच्चों को अपने परिवार की तरह गले लगाया। यही इस आयोजन को विशेष बनाता है।”संकुल क्षेत्र के शिक्षक साथियों ने बच्चों को प्रशिक्षण देने से लेकर आयोजन की पूरी व्यवस्थाओं तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही मुख्य अतिथि ने कहा कि “शिक्षक ही बच्चों के सपनों को दिशा देते हैं और उनकी मेहनत इस आयोजन की असली पूँजी है।”
साथ ही इस अवसर पर श्रीमती मून बाई चंन्द्रवंशी (पंच)श्रीमती यशोहिया साहू (पंच)श्रीमती सविता साहू (पंच) मंगल साहू (उपसरपंच भंडारपुर) दशरथ चंद्रवंशी (ग्राम पटेल)नंदकुमार चंद्रवंशी (पूर्व सरपंच)प्रदीप पटेल (पूर्व उपसरपंच) दुर्योधन साहु (पंच) रमेश्वर चन्द्रवंशी (पंच)कन्हैया राम चन्द्रवंशी(शाला प्रबंधन समिति)
शिक्षक – शिक्षिकागण चन्द्रहास घृतलहरे (संकुल प्राचार्य) कृष्णकुमार साहू, श्रीमती बेला चन्द्रवंशी,नरेन्द्र कुमार साहू स.शि.श्रीमती सत्यप्रभा साहु स.शि,आत्मा राम चन्द्रवंशी,दुलार सिंग साहु ( संकुल समन्वय) महेश कुमार सिन्हा शिक्षक,श्रीमती महेश्वरी छेदैया,सुमन देशमुख धननाथ मरकाम,कार्तिक राम धृतलहरे स.शि.चैनदास उसरे सौरभ साहू. सहा.शि.,देवनारायन साहू खेमचंद साहू सहा.शि.महेन्द्र कुमार गड़े,हृदय लाल वर्मा स०शि. एवं समस्त ग्रामवासीयों व प्यारे बच्चों की गरिमा में उपस्थित रही|इस प्रतियोगिता ने न केवल बच्चों को खेल का मंच दिया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण भी विकसित किए।भंडारपुर में हुआ यह आयोजन लंबे समय तक याद किया जाएगा और भविष्य में बच्चों की खेल यात्रा को नई दिशा देगा।
