एनसीसी दिवस पर लखोली में वृक्षारोपण, रक्तदान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

रायपुर(Raipur)आज दिनांक 23.11.2025 को कैंप एरिया लखोली में एनसीसी दिवस बहुत बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर डी के पात्रा ग्रुप कमांडर NCC रायपुर, कमल कसर डायरेक्टर रायपुर कान्वेंट हायर सेकण्डरी स्कूल श्वेता वासनिक प्राचार्य रायपुर कान्वेंट हायर सेकण्डरी स्कूल, चारुल सिंह और सुशीला देवी उपस्थित थे। 5 सीजी बटालियन रायपुर के कमान अधिकारी कर्नल सुमेर सिंह के नेतृत्व में एनसीसी डे का कार्यक्रम लखोली स्थित कैंप एरिया में विभिन्न गतिविधियों के साथ संपन्न कराया गया।

इसमें वृक्षारोपण, ब्लड डोनेशन कैंप, फिजिकल मेडिकल चेकअप, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रायपुर ग्रुप कमांडर के द्वारा बहुत ही प्रेरक उद्बोधन दिया गया। मदर्स प्राइड हायर सेकण्डरी स्कूल ,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नेवरा एवं अन्य शालाओं के होनहार एनसीसी कैडेट के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम में पी आई स्टाफ के साथ-साथ सी आई प्राची गुप्ता,एसोसिएट NCC ऑफिसर्स ओम प्रकाश मेरावी, तरुण फूटान, हीराराम ध्रुव विक्रम राजपूत, श्रीनिवास राव, दुष्यंत सोनी, पृथ्वीराज, सविता उपस्थित थे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *