भाजपा की नीतियों पर नुआपाड़ा की जनता विश्वास का मुहर लगाने प्रतिबद्ध है-अनुज

रायपुर(Raipur)07-11-25: धरसींवा विधायक अनुज शर्मा को भाजपा द्वारा ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव प्रभारी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसे निभाते हुए अनुज शर्मा ने लगातार 5 जगहों (केंदुबहारा, पवरतला, बेलटूकरी ,बिसोरा ,भेसांताल)पर चुनावी सभा को संबोधित किया और नुआपाड़ा विधानसभा के सभी मंडलों, बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीतियों पर चर्चा भी किए एलवहीं नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में घर-घर जा कर जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील किए।

इसके साथ संगठन की बैठक में शामिल होकर सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को स्थानीय मुद्दों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासशील नेतृत्व और भाजपा द्वारा ओडिशा के विकास, रोजगार के प्रयास, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों को आर्थिक संबल, जनकल्याण की योजनाओं एवं अधोसंरचना निर्माण की जानकारी, जनता तक पहुंचाने हेतु निरंतर जनसंपर्क करने हेतु मार्गदर्शन भी दिए ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए प्रेरित हों। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि नुआपाड़ा की जनता विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है, वहीं कार्यकर्ताओं में भी अपार ऊर्जा और समर्पण भावना स्पष्ट रूप से दिख रही है।

फिर एक बार भाजपा सरकार का नारा और संकल्प के साथ जनसंपर्क के दौरान जनता का अपार समर्थन हमें प्राप्त हो रहा है| नुआपाड़ा की जनता इन सभी परिवर्तन से भली भांति परिचित है, उन्होंने मोदी सरकार की घोषणाओं और योजनाओं को जमीनी हकीकत में पूरा होते देखा है। इन्हीं परिवर्तनकारी नीतियों से एक बार पुनः नुआपाड़ा की इस उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत जरुर दर्ज करेगी।नुआपाड़ा की जनता विकास के साथ है और जनसंपर्क के दौरान जनता से संवाद में भाजपा के प्रति माहौल स्पष्ट दिख रहा है। जहां-जहां जनता से मुलाकात हुई उनसे चर्चा के दौरान ओडिशा में हुए अभूतपूर्व बदलाव खुद जनता अपनी जुबानी बता रही है।

इससे स्पष्ट है कि बिहार एक बार फिर से भाजपा के साथ है, ओडिशा के विकास को एक नई दिशा व गति देने, अपने हितों की रक्षा के लिए, किसानों के सम्मान के लिए, युवाओं के रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नए और विकसित ओडिशा के लिए, फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता संकल्प कर चुकी है। इस दौरान ओडिशा सरकार के मंत्री नित्यानंद गोंड सहित क्षेत्रीय नेता एवं कार्यकर्तगण उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *