प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव

रायपुर(Raipur)7 नवम्बर 2025: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने आज प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव कर भाजपा और चुनाव आयोग की साठगांठ से हो रही वोट चोरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हाल ही में की गई प्रेस वार्ता के समर्थन में आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर देशभर में सुनियोजित तरीके से वोट चोरी कराने के गंभीर आरोप लगाए थे।राहुल गांधी ने अपने बयान में कई चौंकाने वाले तथ्य और सबूत प्रस्तुत करते हुए बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां की जा रही हैं।

हरियाणा में एक ही मकान पर सैकड़ों मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए, जबकि एक ब्राज़ील की मॉडल, जो कभी भारत आई ही नहीं, के नाम से हरियाणा के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज हैं। ये तथ्य इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रही है।इन्हीं मुद्दों को लेकर आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मोतीबाग से प्रदेश निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर मार्च निकले। कार्यकर्ताओं ने “भाजपा होश में आओ”, “लोकतंत्र बचाओ”, “वोट चोरी बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए जब आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने मोतीबाग के सामने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने अपने जोश और दृढ़ संकल्प के साथ नारेबाजी जारी रखी। कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर भी विरोध दर्ज करते रहे।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा —हमारे नेता राहुल गांधी लगातार देशभर में भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हो रही वोट चोरी का पर्दाफाश कर रहे हैं। यह केवल हरियाणा या कर्नाटक तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। आज हमने रायपुर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की कोशिश की, परंतु पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक हमें रोक लिया और गिरफ्तार कर मोतीबाग परिसर में बनाए गए अस्थायी जेल में बंद किया गया।हमारा यह आंदोलन लोकतंत्र को बचाने का आंदोलन है। हम भाजपा की पुलिस या दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं।

यह संघर्ष अब केवल रायपुर तक सीमित नहीं रहेगा — हम पूरे प्रदेश के जिलों और विधानसभा मुख्यालयों में जाकर जनता को भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत का सच बताएंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस सड़कों से लेकर संसद तक आवाज उठाएगी।”इस घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव गुलजेब अहमद, आस मोहम्मद, विराज चंद्राकर, जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, सजल चंद्राकर, मीडिया चेयरमैन तुषार गुहा, प्रदेश सचिव अमिताभ घोष, फहीम शेख, अर्जुन सिंह, शानू राजा, आसिफ खान, आशीष चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, महासचिव फरदीन खोखर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *