दीपावली के पावन पर्व पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार सहित की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर(Raipur)21 अक्टूबर 2025: सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं। अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दीपों की यह ज्योति हर घर, हर दिल में खुशियों का उजाला फैलाए।

अग्रवाल ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की, असत्य पर सत्य की और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। यह त्योहार हमें सद्भाव, त्याग, और सेवा की भावना के साथ समाज में प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है। मैं समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं और भगवान श्री गणेश तथा मां लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि, सभी की जीवन में सुख शांति समृद्धि प्रदान करें।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *