क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि एकता, जोश और समर्पण का प्रतीक है : संजय सिन्हा


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
विकासखंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन मे पहुंचे जनपद अध्यक्ष


छुरिया : छुरिया विकासखंड के अंतिम छोर मे बसे ग्राम पंचायत चिखलाकासा में पांच दिवसीय आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर के बतौर मुख्य अतिथि संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया व श्रीमती हरिला चंद्रवंशी सभापति , कांता प्रसाद साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया मौजूद रहे । श्री सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट का खेल हमें जीत और हार दोनों में संयम रखना सिखाता है।
हर भारतीय के हृदय में क्रिकेट के लिए एक विशेष स्थान है। विश्व में अत्यधिक लोकप्रिय है। इसे “जेंटलमैन गेम” भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें अनुशासन, संयम और खेल भावना का विशेष महत्व है। भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा एक उत्सव है।
क्रिकेट की शुरुआत 16वीं शताब्दी में इंग्लैंड में हुई थी। धीरे-धीरे यह खेल विश्व के अनेक देशों में लोकप्रिय हो गया। भारत में ब्रिटिश शासन के समय यह खेल आया और अब यह यहाँ का सबसे पसंदीदा खेल बन चुका है।
क्रिकेट दो टीमों के बीच खेला जाता है, प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। इसमें एक गेंदबाज, एक बल्लेबाज और क्षेत्ररक्षक भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह माना जाता है। छोटे बच्चे गलियों में बल्ला और गेंद लेकर खेलते हैं, और हर घर में किसी न किसी का पसंदीदा खिलाड़ी होता है।
भारत ने कई महान क्रिकेटर दिए हैं सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने देश को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया है।
1983 और 2011 में भारत ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा है । इस अवसर पर चरण यादव सरपंच,अशोक मरकाम महामंत्री मंडल भाजपा छुरिया,टीकम साहू,अशोक सेन,कौशल चंद्रवंशी सहित खिलाड़ी व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *