जनपद पंचायत छुरिया से तीर्थयात्रियों का दल अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान ,जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया : छुरिया जनपद पंचायत से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आयोध्या धाम के लिए 17 तीर्थयात्रियों को जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । श्री सिन्हा ने तीर्थयात्रियों को संक्षिप्त चर्चा करते हुए बताया कि अयोध्या का सबसे पवित्र और प्रमुख स्थान का दर्शन करने का अवसर छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में संभव हो पाया है,पूर्ववर्ती सरकार ने इस योजना को बंद रखा था,आज हमारी सरकार ने श्रवण कुमार के तर्ज पर ऐसे वृद्ध माता पिता जो आर्थिक रूप से कमजोर, जो तीर्थ नहीं जा सकते ऐसे लोगों को दर्शन करने का जिम्मा हमारी सरकार ने उठाया है,आज यात्रियों के दल ने रवाना होते हुए इसके लिए साय सरकार को धन्यवाद किया है । श्री सिन्हा ने आगे बताया कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा चुका है,भगवान श्रीराम जी के दर्शन के साथ भव्य मंदिर का दृश्य भी देखने को मिलेंगे । साथ ही हनुमानगढ़ी पहाड़ी पर बना बड़ा मंदिर, जहाँ हनुमानजी विराजमान हैं। मान्यता है कि श्रीराम-सीता के अयोध्या लौटने पर हनुमानजी यहाँ रहने लगे थे। साथ ही कनक भवन जहां माता कैकयी ने सीता जी को यह भवन उपहार स्वरूप दिया था।इसमें स्वर्ण जड़ित राम-सीता की मूर्तियाँ हैं । नागेश्वरनाथ मंदिर
भगवान शिव को समर्पित मंदिर।
माना जाता है कि श्रीराम के पुत्र कुश ने इसे बनवाया। सरयू घाट
यहाँ सरयू नदी के किनारे स्नान और आरती का महत्व है। नया घाट और राम की पैड़ी विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं। रामकोट अयोध्या का सबसे भीड़भाड़ वाला धार्मिक स्थान। मान्यता है कि यही भगवान राम का मुख्य महल था। मणि पर्वत
यह माना जाता है कि संजीवनी पर्वत का एक हिस्सा यहाँ गिरा था।
सीता रसोई एक पौराणिक स्थान जहाँ सीता माता ने भोजन बनाया था। ऐसे सभी स्थानों का तीर्थयात्रियों को दर्शन लाभ मिलेगा । इस अवसर पर मुख्यरूप से धन्ना यादव,टीकम साहू,प्रेमानंद रामटेके पंचायत इंस्पेक्टर सहित यात्रीगण मौजूद रहे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *